फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में सम्मानित होंगे टॉपर, एक लाख का चेक भी मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी की टॉपटेन सूची में शामिल हैं जिले के तीन विद्यार्थी
विज्ञापन

जिले के टॉपटेन मेधावियों का कलक्ट्रेट में होगा सम्मान
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश व जिला स्तरीय टॉपटेन सूची में विभिन्न बोर्ड के कुल 27 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसमें सूबे की टॉपटेन सूची में शामिल तीन छात्रों को लखनऊ में और जिले की सूची में शामिल मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में चेक, टैबलेट एवं मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को शासन ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 27 जनवरी को प्रदेश और जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह होगा। उन्होंने बताया कि सूबे की टॉपटेन सूची में इंटरमीडिएट के दो छात्र एलपीएस के और एक छात्र सीबीएसई बोर्ड का विवेकानंद एकेडमी का है। इनको लखनऊ में एक लाख रुपये का चेक, टैबलेट, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जबकि जिले के अन्य मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम 21 हजार रुपये का चेक, टैबलेट, प्रशस्ति प्रत्र व मेडल देकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ में इनका होगा सम्मान
कक्षा- 12 के मेधावी
1. निवादित वर्मा- लखनऊ पब्लिक स्कूल
2. आर्यन शुक्ला- लखनऊ पब्लिक स्कूल
कक्षा- 10 के मेधावी
3. सक्षम गर्ग- विवेकानंद एकेडमी, भीरा
बारहवीं के टॉपर
1. विनीत राजपूत- पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
2. अंजली सिंह- सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
3. पार्थ सक्सेना- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज
4. हर्षिता विश्वकर्मा-पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्णानगर
5. अर्पित पटेल- पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
6. लकी वर्मा- ज्ञान स्थली एकेडमी इंटर कॉलेज
7. साक्षी वर्मा- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
8. हिरा नूर- अब्दुल कलाम गर्ल्स इंटर कॉलेज
9. अुनष्का वर्मा- सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
10.राशि वर्मा- सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
11. शुभ्रा शुक्ला - सनानत धर्म बालिका इंटर कॉलेज
12. सतेंद्र वर्मा- पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज
हाईस्कूल के मेधावी
1. फैज अहमद- कृषक समाज इंटर कॉलेज
2. स्मृति सिंह- विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
3. श्रेया श्रीवास्तव- कुंवर खुुशवक्त राय बालिका इंटर कॉलेज
4. अनुष्का वर्मा- सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
5. श्रृद्या- राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज
6. शैलजा दीक्षित-सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
7. वैष्णवी गुप्ता- विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
8. फलक नाज अंसारी- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज
9. निधि वर्मा-सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
10. सिमरन कनौजिया- सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज
11. गरिमा सिंह- सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज
12. आदित्य वर्मा- रघुवीर प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज, बाजूडीह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें