महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भरा पानी। संवाद
निघासन। गोविंदपुर प्रीमियर लीग-6 में बुधवार को बरुही वॉरियर्स ने किंग्स इलेवन गोविंदपुर को तीन विकेट से हराया। इलियास की 18 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत बरुही ने 179 रन का लक्ष्य 13 ओवर में हासिल कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन गोविंदपुर ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाए। अर्जुन अंबाला ने 52 और सिमरनजीत सिंह ने 46 रन बनाए।
जवाब में बरुही वॉरियर्स ने आक्रामक शुरुआत की। इलियास ने एक चौके और आठ छक्कों की मदद से 18 गेंदों पर 58 रन बनाए। इसके बाद कबीर ने नाबाद 31 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 13वें ओवर में सात विकेट पर 180 रन पहुंचाते हुए जीत दिलाई।
गोविंदपुर की ओर से सिमरनजीत सिंह ने तीन विकेट लिए। अर्जुन अंबाला ने तीन ओवर में 44 रन खर्च किए। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल गुप्ता ने इलियास को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर रमन सिंह, सतनाम सिंह, साबू सिंह, बबलू पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
बारिश से तिकुनिया प्रीमियर लीग मैच स्थगित
तिकुनिया। कस्बे के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहा तिकुनिया प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन तिकुनिया नगर इकाई के महामंत्री आनंद अग्रवाल ने बताया कि मौसम ठीक होते ही मैच दोबारा शुरू कराया जाएगा। संवाद
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भरा पानी। संवाद