दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज अंतर्गत छेदीपुर गांव में दो किसानों टीकाराम और बाबूराम की हत्या करने वाली खूनी बाघिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है। यह वारंट प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) उमेंद्र शर्मा ने जारी किया है। इसकी पुष्टि देर शाम डीएफओ साउथ संजय विस्वाल ने की है। प्रधान मुख्य संरक्षक उमेंद्र शर्मा ने बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद करने का आदेश दिया है। ताकि बाघिन आगे किसी इंसान को अपना शिकार न बना सके। इस आदेश के बाद वन विभाग के अधिकारी और ट्रेंकुलाइज एक्सपर्ट टीम सक्रिय हो गई है।