फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में घर लौटा अपहृत दिनेश

Tue, 30 Dec 2014 06:59 PM IST
सिंगाही
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन बाद पहले मोतीपुर गांव से अपहृत दिनेश वर्मा सोमवार की आधी रात को रहस्यमय हालात में घर लौट आया। मंगलवार को उससे बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह दिनभर कमरे में बंद रहा। परिवारीजन भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण किसी कार्रवाई से पल्ला झाड़ रही है। चर्चा है कि दिनेश को आठ लाख की फिरौती देकर मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी दिनेश वर्मा के घर पर दो बाइक पर चार सवार आए और उन्होंने चाय बनाने को कहा। चाय पीने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर चले गए। शाम को दिनेश के भाई कृष्णकुमार के मोबाइल पर फोन आया कि दिनेश को अपहृत कर लिया गया है। 15 लाख की फिरौती देने के बाद ही उसे छोड़ा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में शुरू से दिलचस्पी नहीं ली और न ही रिपोर्ट दर्ज की। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपर्ह्ताओं ने 15 लाख की रकम को घटाकर आठ लाख रुपये कर दिया। जिसके बाद पलिया थाने के नौगवां के पास आठ लाख रुपये की फिरौती देकर दिनेश को छुड़ाया गया। मंगलवार को दिनेश और उसके परिवार वालों ने इस बाबत किसी से बात नहीं की। दिनेश के कमरे का दरवाजा भी बंद रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें