फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः इंतजार खत्म, आज से 18 से 44 उम्र वाले होंगे प्रतिरक्षित

विज्ञापन
बांकेगंज के कुकरा गांव में वैक्सीन लगवाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शहर में पांच कार्यस्थलों और छह सीएचसी पर लगेंगे कोरोना प्रतिरक्षण शिविर
विज्ञापन

12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों को अजमानी इंटरनेशनल और जयपुरिया स्कूल में लगेगी वैक्सीन

लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं के लिए एक जून से वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। शहर के चार कार्यस्थलों और छह सीएचसी पर वैैक्सीनेशन कैंप लगेंगे। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर वैक्सीन लगवाने के लिए कोई पंजीकरण नहीं कराना होगा, जबकि जिला एवं महिला अस्पताल और छह सीएचसी पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण कराना होगा। 12 साल तक के बच्चों के माता-पिताओं के लिए अजमानी इंटरनेशनल एवं सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिले में 18 से 44 साल तक के लोगों के कोविड वैक्सीन लगाने के अभियान की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना 1400 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में 15 बूथ निर्धारित किए गए हैं, जिसमें पांच शिविर कार्यस्थलों पर लगेंगे। यहां पर टीकाकरण के दौरान ही पंजीकरण होगा, जबकि अन्य जगहों पर वैक्सीन लगवाने के लिए निर्धारित उम्र के लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उधर, 12 साल तक के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण अजमानी इंटरनेशन व सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में होगा।

यहां होगा कर्मचारियों का वैक्सीनेशन

युवाओं के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोर्ट परिसर में वहां के कर्मचारियों व वकीलों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पत्रकारों के लिए सूचना विभाग कार्यालय, विकास भवन के कर्मचारियों के लिए विकास भवन में एवं बेसिक शिक्षकों के लिए बीएसए ऑफिस में बूथ लगेगा। जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी गोला, मोहम्मदी, पलिया, फरधान, बेहजम, निघासन में वैक्सीन लगेगी।

यहां नहीं कराना होगा रजिस्ट्रेशन

कलक्ट्रेट एवं कोर्ट परिसर, विकास भवन सहित सूचना एवं बीएसए कार्यालय पर वैक्सीनेशन के लिए वहां के लोगों को पंजीकरण नहीं कराना होगा। टीकाकरण के दौरान ही पंजीकरण हो जाएगा, जबकि अन्य जगहों पर बिना पंजीकरण कराए वैक्सीन नहीं लगेगी।
विज्ञापन

रोजाना 1400 का है लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में रोजाना 1400 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए हर केंद्र पर 50 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसके लिए शहर में चार जगह शिविर लगेंगे।

45 से अधिक उम्र वालों का पहले की तरह ही होगा टीकाकरण

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एक जून से 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण करने का अभियान शुरू होगा। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का पहले की तरह टीकाकरण होता रहेगा।

बोले युवा, खत्म हुईं इंतजार की घड़ियां

कोरोना ने हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। सरकार को बहुत पहले ही यह निर्णय लेना चाहिए था। हालांकि देर आए दुरुस्त आए। हम सब भी कोरोना से सुरक्षित हो सकेंगे। - आश्चर्य शुक्ला, ओयल

आखिरकार सरकार ने हम युवाओं की भी सुधि ले ही ली। वैक्सीनेशन कराकर हम युवा भी कोरोना से सुरक्षित हो सकेंगे। जल्द ही टीका लगवाएंगे। - रिषी कुमार, ओयल

कोरोना से जंग जीतने का हथियार सावधानी और वैक्सीन है। इस दिन का हम बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। एक दो दिन में टीका लगवाएंगे। - शुभम कटियार, मितौली

विज्ञापन


घर से बाहर निकलने पर हर समय कोरोना का खौफ बना रहता था, लेकिन अब टीकाकरण कराने से हम सुरक्षित हो जाएंगे और दहशत भी खत्म होगी। - मेराज मितौली

एक जून से 18 से 45 साल तक के लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए अभियान शुरू होगा। इसके लिए शहर सहित जिले में 15 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से पांच कार्यस्थलों पर लगेंगे। यहां पर टीकाकरण के लिए युवाओं को पंजीकरण भी नहीं कराना होगा। वैक्सीनेशन के समय ही पंजीकरण हो जाएगा। - डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, लखीमपुर खीरी

सोमवार को 220 ने कराया वैक्सीनेशन

बांकेगंज। डीएम के निर्देश पर ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांवों में टीकाकरण की रफ्तार सोमवार को बढ़ गई। बांकेगंज सीएचसी पर चार मोबाइल टीमों ने कुकरा, बाबूपुर, बहारगंज, छत्तीपुर आदि गांवों में 45 से अधिक उम्र वाले 220 लोगों का वैक्सीनेशन किया। टीम में विष्णु प्रकाश वर्मा, अर्चना मिश्रा, दिव्या मिश्रा, अंशू देवी आदि शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें