फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी आगमन पर उस्मानी का जोरदार स्वागत

Mon, 09 Feb 2015 12:56 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हाजी आरए उस्मानी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उस्मानी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में एक-एक सपा कार्यकर्ता पुन: सपा की सरकार बनाकर पार्टी का कर्ज उतारेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का झूठ का चश्मा उतर गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने भी डॉ. आरए उस्मानी की कर्मठता की तारीफ की। आरए उस्मानी का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता रविवार की सुबह 10 बजे मरखापुुर पहुंच गए और वहीं स्वागत कर वाहनों का काफिला ओयल, राजापुर चौकी, एलआरपी चौराहा, सौजन्या चौराहा, बस अड्डा रोड, कचहरी रोड होते हुए लोहिया भवन पहुंचा और इसके बाद मेला मैदान होते हुए महेवागंज, ढखेरवा, निघासन, तिकुनियां पहुंचा। इस दौरान मो. कय्यूम खां, रामपाल यादव, राजपाल सिंह, निसार महलूद, राजीव जायसवाल, भूपेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना यादव, जेडए उस्मानी, अजय सिंंह, उदयभान यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
निघासन। आरए उस्मानी का ढखेरवा, रकेहटी, निघासन में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद गाजे बाजे के साथ युवा मीडिया प्रभारी आफताब आलम के आवास पर बैंड बाजे और गाजे बाजे के साथ वह पहुंचे। वहां पर उनको लड्डुओं से तौला गया। इस दौरान आफताब आलम, मुन्ना उस्मानी, ओपी जायसवाल, जमाल, इस्लामुद्दीन, केके गुप्ता, चश्मुद्दीन अंसारी, जियाउल्ला, बीडीसी संघ अध्यक्ष इरफान, निसार अहमद, ध्रुव मौर्य, चमन राना, उत्तम पांडे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिंगाही। नगर में सपा नेता महेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महेश गुप्ता और राकेश श्रीवास्तव, शकील इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें