फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में 14 साल की किशोरी से गैंगरेप

Sun, 04 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
girl raped - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
अत्यधिक रक्तस्राव से हालत नाजुक, 15 घंटे से बेहोश
ऑक्सीजन लगाकर डॉक्टरों ने किया इलाज, एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया
शौच करने गई थी, गन्ने के खेत में खींचकर किया रेप, नकाब पहने थे आरोपी
 एक गांव में शनिवार रात शौच करने गई 14 वर्षीय किशोरी के साथ नकाब पहने दो युवकों ने गन्ने के खेत में दबोच लिया और गैंगरेप किया। खून से तरबतर हुए कपड़ों में करीब पौन घंटे बाद बदहवास हालत में घर किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। घरवाले पहले तो बदनामी के डर से उसे अस्पताल नहीं ले गए लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव रविवार सुबह जब उसकी हालत बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे महिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बीच उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि डॉक्टरों को ऑक्सीजन लगाकर उसका इलाज करना पड़ा। एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया लेकिन रविवार देर शाम तक पीड़िता होश में नहीं आई थी। घटना की सूचना पर एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी शौच के लिए पास के ही खेत में गई थी। आधे घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी बड़ी बहन ने इस बारे में उन्हें बताया। लेकिन इसी बीच पीड़िता घर पहुंच गई। उसके कपड़े खून से तरबतर और अस्तव्यस्त थे। पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात घरवालों को बताई। घरवाले पहले तो बदनामी होने की बात सोचकर उसे न डॉक्टर के पास ले गए न पुलिस को सूचना दी लेकिन सुबह होते-होते अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण पीड़िता की हालत काफी बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके पिता उसे लेकर रविवार सुबह करीब छह बजे जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत देखकर उसे जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला अस्पताल में  इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. यामिनी उसकी हालत देखकर सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा को सूचना देकर अस्पताल बुलाया। किशोरी की हालत काफी खराब होने पर डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाकर उसका उपचार शुरू किया। एक यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सूचना पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसडीएम सदर सैमुअल पाल, सीओ धौरहरा हरिराम वर्मा अस्पताल पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
पीड़िता के आंतरिक अंग में काफी गहरी चोट है। यदि उसे अस्पताल लाने में 15 मिनट देर हो जाती तो उसकी जान बचानी मुश्किल थी। पीड़िता की हालत में सुधार है, लेकिन अभी वह होश में नहीं आई है। -डॉ. मीरा वर्मा, सीएमएस जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन

--
थाना फूलबेहड़ के गांव में किशोरी के साथ दुराचार मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला कुछ और प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अखिलेश चौरसिया, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें