लखीमपुर खीरी। हाल ही में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में 315 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। वहीं मंडल में खीरी जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे नंबर पर सीतापुर आया है। परीक्षा में कुल 2778 आवेदन आए थे।
डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 10 नवंबर को जिले के नौ केंद्रों पर कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 2778 आवेदन मिले थे। चूंकि जिले के 318 छात्र-छात्राओं को ही इस योजना का लाभ दिया जाना है।
परीक्षा के बाद आए परिणामों में कुल 99.05 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं सीतापुर 98.32 प्रतिशत, हरदोई 98.13 प्रतिशत, रायबरेली 97.87 प्रतिशत रहा। इस योजना के तहत हर साल 12 हजार रुपये साल यानी एक हजार रुपये प्रति माह दिया जाता है।
योजना का उद्देश्य कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई अनवरत जारी रहे इसको लेकर यह योजना चलाई जा रही हैै। बताया कि चुने गए छात्र अगर उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ते हैं, तो कई अन्य सरकारी योजनाओं में भी उन्हें विशेष लाभ मिलता है। छात्रवृत्ति बच्चों के खातों में भेजी जाती है।