फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीएम युवा स्वरोजगार योजना में खीरी को प्रदेश में पांचवां स्थान

Fri, 27 Mar 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
योजना के तहत लाभा​र्थियों का चेक वितरित करते हुए एलडीएम। स्रोत एलडीएम
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जिले ने प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान पाया। योजना के तहत जनपद में 1800 युवाओं को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार शुरू कराने का लक्ष्य तय किया गया था। इसके सापेक्ष 1854 युवाओं को विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण दिया गया। इन युवाओं ने सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन

इंडियन बैंक ने सर्वाधिक 476 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया, जिससे जनपद को लक्ष्य से आगे पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में खीरी की यह उपलब्धि जनपद के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें