लखीमपुर खीरी। शासन ने अगस्त की सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग बुधवार को जारी कर दी है। जिले को इस बार प्रदेश में 10वां स्थान मिला है, जबकि जुलाई 16वें स्थान पर जिला था।
अगस्त की रैंकिंग में लखीमपुर को जिला छह पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर आया है। इसमें राजस्व में 9वां स्थान मिला है, वहीं विकास की रैंकिंग में जिला 19वें स्थान है। राजस्व व विकास दोनों में रैंकिंग में सुधार हुआ है। जुलाई में जिला 16वें स्थान पर था तो जून में 28वें पर। बेसिक शिक्षा विभाग की निपुण परीक्षा, एनआरएलएम व उद्योग की योजनाओं में सुधार की जरूरत है। अन्य जिलों की बात करें तो शाहजहांपुर पहले, महराजगंज दूसरे, सोनभद्र तीसरे व श्रावस्ती जिला चौथे स्थान पर है। प्रतापगढ़ सबसे फिसड्डी 75वें, वहीं कानून व्यवस्था की रैंकिंग में जिला 55वें स्थान पर रहा है।