तेंदुए के हमले में घायल मोतीलाल। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : mathura
खीरी टाउन। गांव सहजनी में बुधवार को अपना खेत देखने गए गांव नकहा के मजरा केवलपुरवा निवासी पूर्व प्रधान प्रकाशचंद उर्फ मोतीलाल को मादा तेंदुए ने हमलाकर करके घायल कर दिया।
तेंदुए की दहाड़ सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर करते हुए मौके पर गए। वे लोग घायल मोतीलाल को नकहा अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल मोतीलाल को ओयल रेफर किया। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। मौका मुआयना के लिए गई वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को उस क्षेत्र में जाने से इन्कार किया है। संवाद