मोहल्ला हिदायत नगर के पिछले इलाके के जल भराव में तैरता मगरमच्छ। स्रोत: मोहल्ला वासी
लखीमपुर खीरी। हिदायतनगर मोहल्ले के पीछे के इलाके में बृहस्पतिवार को जलभराव के बीच मगरमच्छ दिखाई दिया है। इससे लोगों में दहशत है। करीब डेढ़ सौ मकानों वाले इलाके में तीन से चार फुट तक पानी भरा है।
कमर तक जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। हिदायतनगर से आगे ग्राम पंचायत सुआ गाढ़ा (लखीमपुर देहात) क्षेत्र में उल्ल नदी के रपटा पुल से हिदायतनगर तक भी पानी भरा है। इससे आवागमन प्रभावित है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
स्थानीय निवासी अधिवक्ता इशरत अली ने बताया कि पानी में कई मगरमच्छ देखे गए हैं। दुर्गेश भारती, रमेश, सोनू दीक्षित, दिलशाद और सत्येंद्र मौर्य ने बताया कि मगरमच्छों की मौजूदगी से अब बड़ों के लिए भी खतरा बना हुआ है। संवाद