फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में खीरी और आंबेडकरनगर की शानदार जीत

Thu, 07 May 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते पुलिस के जवान। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित पुलिस की लखनऊ जोन अंतरजनपदीय कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 के पहले दिन खीरी और आंबेडकरनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में मेजबान खीरी की टीम ने अमेठी को 31-08 अंकों से हराया। मैच में खीरी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया।
दूसरे मुकाबले में अंबेडकरनगर की टीम ने रायबरेली को 33-02 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में दमदार शुरुआत की। टीम ने बेहतरीन तालमेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी विवेक तिवारी ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) पवन गौतम, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी, उपनिरीक्षक परिवहन चंद्रभूषण साहनी समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक मौजूद रहे।
इसके बाद खेले गए मुकाबलों में अमेठी ने सुल्तानपुर को 26-08 अंकों से हराया। वहीं रायबरेली की टीम ने हरदोई को 26-10 अंकों से पराजित किया।
पांचवें मुकाबले में मेजबान लखीमपुर खीरी ने सुल्तानपुर को 26-07 अंकों से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। दिन के अंतिम मुकाबले में हरदोई ने अंबेडकरनगर को 20-15 अंकों से हराकर वापसी की।
प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की कबड्डी के साथ जिम्नास्टिक, फेंसिंग और खो-खो प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

पुलिस में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते पुलिस के जवान। स्रोत: मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें