फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सुबह से शाम तक इंतजार, फिर भी नहीं मिली खाद

विज्ञापन
पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। गन्ना सहकारी समिति पलिया के खाद गोदाम पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि वह कई दिनों से भीषण गर्मी और धूप में खाद की आस लेकर गोदाम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
विज्ञापन

किसानों के मुताबिक, दर्जनों किसानों का इंडेंट पहले ही भरा जा चुका है। इसके बावजूद खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों का कहना है कि वह रोजाना अपना काम छोड़कर सुबह से गोदाम पहुंच जाते हैं और शाम तक इंतजार करते हैं। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से यही जवाब दिया जाता है कि फिलहाल खाद उपलब्ध नहीं है।
किसानों ने सवाल उठाया कि जब खाद उपलब्ध नहीं थी तो इंडेंट क्यों भरे गए। उनका कहना है कि खेती का महत्वपूर्ण समय निकल रहा है, जिससे फसलों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द खाद वितरण शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

-

कई दिनों से गन्ना सहकारी समिति और खाद गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक खाद नहीं मिल सकी है। इंडेंट भरा होने के बावजूद खाद देने से मना किया जा रहा है।
-रमाकांत, निवासी देवीपुर
-

मैं लगातार 12 दिनों से खाद के लिए गोदाम के चक्कर काट रहा हूं। इंडेंट जमा होने के बावजूद खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।
-प्रदीप कुमार, निवासी पतवारा

किसानों ने अधिक इंडेट भरवा लिया है। इस वजह से किसानों को खाद लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हमारे पास जितना स्टॉक प्राप्त था, उतनी खाद किसानों को बांट दी गई है। जब खाद आएगी, तब किसानों को मिलेगी।
-सूर्यनारायण द्विवेदी, सचिव, गन्ना सहकारी समिति, पलिया

पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद

पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में खाद के लिए प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें