फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नीतियों के खिलाफ दिया धरना

Wed, 10 Dec 2014 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा, अपराधों पर रोक लगाने, सभी गरीबों को बीपीएल, अंत्योदय राशनकार्ड, इंदिरा और लोहिया आवास देने की मांग को लेकर खेत मजदूर सभा ने धरना दिया।
विज्ञापन

विलोबी मेमारियल हाल के मैदान में हुए इस धरने का नेतृत्व भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी और खेमस के जिला सचिव श्रीनाथ ने किया।
खेत मजदूर सभा ने धरना-प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें मांग की गई कि मनरेगा को खत्म करने की केंद्र्र सरकार की साजिश पर रोक लगाई जाए। मनरेगा में साल भर काम और 300 रुपया रोज मजदूरी दी जाए। एक हजार रुपया प्रतिमाह आय वाले परिवार को बीपीएल सूची में शामिल किया जाए। उन्हें अंत्योदय राशनकार्ड दिया जाए और 50 किलो राशन और पांच लीटर मिट्टी का तेल प्रतिमाह दिया जाए। यह भी मांग की कि उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा बिल तुरंत लागू किया जाए।
खेत मजदूर सभा ने मांग की कि बाढ़ नदी कटान से विस्थापित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर आबादी देकर बसाया जाए। उन्हें इंदिरा आवास और अंत्योदय, बीपीएल राशनकार्ड दिया जाए। आजादी से पहले से आबाद गांवों को वन विभाग द्वारा उजाड़ने पर रोक लगाई जाए। उन्हें वन अधिनियम के तहत मालिकाना हक दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में कृष्णा अधिकारी, श्रीनाथ, राम किशुन के अलावा बड़ी संख्या में खेत मजदूर सभा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें