फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खरमास शुरू, अब 53 दिनों तक शुभ कार्यों पर रोक

Sun, 14 Dec 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पं. रामदेव मिश्र शास्त्राी। - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
बांकेगंज। हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शुभ और मांगलिक कार्यों पर अब विराम लग गया है। ज्योतिषी गणना के अनुसार, 11 दिसंबर से शुक्र अस्त हो गए। इससे पहले के तीन दिन भी मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। ऐसे में विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए अगले साल 4 फरवरी तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शास्त्रों के मुताबिक, किसी भी शुभ कार्य के लिए शुक्र ग्रह के अस्त होने से पहले के तीन दिन और उदय होने के तीन दिन बाद का समय शुभ नहीं माना जाता। इस बार यह अवधि लंबी हो रही है। शुक्र अस्त के ठीक बाद 14 दिसंबर की देर रात से खरमास भी शुरू हो जाएगा। इसके करीब 53 दिनों तक शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।
खरमास की समाप्ति मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को होगी। शुक्र ग्रह का उदय 31 जनवरी को होगा। हालांकि, उदय होने के तीन दिन बाद तक का समय भी मांगलिक कार्य के लिए शुभ नहीं होता।
विज्ञापन

गणनाओं के कारण मांगलिक कार्य अब सीधे 4 फरवरी से ही शुरू होंगे। इस तिथि से विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि सभी शुभ कार्यों के लिए समय अनुकूल माना जाएगा। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के ज्योतिषाचार्य पं. रामदेव मिश्र शास्त्री ने बताया कि खरमास के दौरान दान-पुण्य करना विशेष रूप से फलदायी होता है। इसमें चावल, दूध, चीनी, चांदी जैसी सफेद रंग की वस्तुओं का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें