फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराज्य में किसी भी प्राणी को नहीं था दुख : अंजनी शरण

Sun, 14 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में श्रीराम राजतिलक प्रसंग सुनते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाते पुलिस कर्मी। विभाग स्रोत
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोकर्ण तीर्थ के निकट श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चल रही श्रीरामकथा में व्यास ने श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को कथाव्यास अंजनी शरण महाराज ने भक्त शबरी और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीरामचंद्र जी के राज्याभिषेक में ब्रह्मांड के सभी देवी-देवता पधारे थे। सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था। रामराज्य में किसी भी प्राणी को दुख नहीं था। कोई किसी से बैर भाव नहीं रखता था। असमय मृत्यु नहीं होती थी। सभी प्राणी बहुत सुखी रहते थे।
भगवान श्रीराम जब रावण को मारकर अयोध्या वापस आए तो अयोध्या वासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। फूल वर्षा कर तथा घर में उत्सव मनाकर घी के दीये जलाए। यह प्रसंग सुनकर श्रद्धालु संगीतमयी भजनों पर थिरकते हुए कथा व्यास पर पुष्प वर्षा करने लगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, आनंद त्रिवेदी, सुरेश चंद्र पांडे, आचार्य दीपक त्रिवेदी, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, विमलेश मिश्र, आचार्य उधौश्याम तिवारी और अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें