फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खन्ना टाइगर्स, मास्टर ब्लास्टर और मलूकापुर सुपर किंग ने जीते मैच

Sun, 22 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मलूकापुर सुपर किंग्स की टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ के बेलवा मलूकापुर में खेले जा रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में तीन मुकाबले हुए। पहला मैच खन्ना टाइगर, दूसरा मैच मास्टर ब्लास्टर इलेवन व तीसरा मैच मलूकापुर सुपर किंग ने जीत लिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला खन्ना टाइगर तथा बेलवा ब्लास्टर के मध्य हुआ। इसमें बेलवा प्लास्टर के कप्तान रवि ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। खन्ना टाइगर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 134 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी बेलवा ब्लास्टर 50 रन पर ऑलआउट हो गई। खन्ना टाइगर्स ने 84 रन से मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मुकाबला मास्टर ब्लास्टर इलेवन तथा पड़रिया जूनियर के खिलाड़ियों के बीच हुआ। इसमें मास्टर ब्लास्टर टीम ने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। मास्टर ब्लास्टर इलेवन ने बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 91 रन बनाए। पड़रिया जूनियर के छोटे-छोटे खिलाड़ी संघर्ष करते हुए काफी नजदीकी मुकाबले तक ले गए। हालांकि, 18 रन से मैच हार गए।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला मलूकापुर सुपर किंग्स तथा एमएसजी लीजेंड के बीच हुआ। इसमें एमएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए। लक्ष्य को मलूकापुर सुपर किंग्स ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें