फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभारखेड़ा में घटतोली को लेकर हुआ हंगामा

Sun, 10 Jan 2016 06:58 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंभारखेड़ा मिल गेट पर रविवार को घटतोली को लेकर किसानों ने दूसरे दिन भी हंगामा काटा और तोल ठप करा दी। सूचना पर गन्ना विभाग से जांच टीम भी मिल पहुंची। अधिकारियों ने जांच में अंतर मिलने की बात कही और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कहकर किसानों को शांत कराया गया। घटतौली के मामलों से किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, तो वहीं गन्ना अब कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन रहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सफीपुर-बुढनापुर निवासी किसान आलोक वर्मा रविवार को खंभारखेड़ा मिल में गन्ना बेचने गया था। मिल कांटे के वजन में फर्क आता देख उसने लिपिक से शिकायत की और बाहर धर्मकांटे पर कराई तोल की पर्ची दिखाई। बाहरी तौल को मानने से इंकार करने पर मिल कर्मी और किसान मे कहासुनी हो गई।
मामला घटतोली से जोड़ते हुए वहां मौजूद अन्य किसान भी भड़क गए और तोल ठप कराते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने इसकी सूचना जिला गन्ना अधिकारी को भी दी। डीसीओ ने केन डेवलपमेंट निरीक्षक अमित पांडेय को मौके पर भेजा। बताते हैं जांच में पांच किलो का अंतर आया। जांच अधिकारी ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीसीओ को भेजने की बात कही है। उधर, मिल अधिकारियों ने मनौव्वल कर किसानों को शांत किया। वहीं खंभारखेड़ा मिल के एचआर विक्रम भोगल ने बताया कि कंप्यूटराइज्ड और मैनुअल कांटे में मामूली अंतर माना जा सकता है। कई क्विंटल के अंतर की बात निराधार है। मामले को कुछ लोग तूल दे रहे है।
विज्ञापन

------
दूसरे दिन भी किसानों ने घटतोली की शिकायत की थी, जिस पर कर्मचारी को भेजकर जांच कराई गई है। मिल कांटे में पांच किलो का अंतर मिला है, जिसकी रिपोर्ट शुगर केन इंस्पेक्टर को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें