फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा महोत्सव में हुई मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता

Sun, 10 Jan 2016 06:40 PM IST
धौरहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं की पहल पर कस्बे में आयोजित धौरहरा महोत्सव में चौथे दिन मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे 11 बजे तक दो घंटों तक कस्बे के रामनवमी मंदिर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

 जिसमें कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर, जयगुरुदेव एजुकेशनल एकेडमी, सुख शिक्षण संस्थान, हैप्पी चिल्ड्रेन वर्ल्ड, सरस्वती शिशु मंदिर, मां हंस वाहिनी, बाल विद्या मंदिर, राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा सहित दर्जनों स्कूलों की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोमदत्त तिवारी ने किया। रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का निर्णय रविवार को नहीं हो पाया।
कस्बे में इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है। धौरहरा महोत्सव का समापन 12 जनवरी को होगा। इस दौरान केके पांडे, रमेश रस्तोगी, राम कृष्ण पांडे, योगेंद्र मिश्रा, सुरेंद्र दीक्षित, हरि गोपाल सैनी, मनोज शुक्ला, शोभित तिवारी, हिमांशु रस्तोगी, धीरेंद्र नाग, अमन, राजेश दीक्षित, मानवेंद्र मिश्रा, धनंजय मिश्रा, कार्तिकेय, बद्री यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें