मैदान में खेलती खैरीगढ़ और प्रधानपुरवा कबड्डी की टीम। संवाद
सिंगाही। कस्बे में 92 वर्षों से अनवरत मनाए जा रहे वामन द्वादशी महोत्सव के तहत आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में खैरीगढ़ की टीम ने प्रधानपुरवा को नौ अंकों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
खैरीगढ़ की टीम ने 21 अंक बनाए, जबकि प्रधानपुरवा की टीम 12 अंक ही जुटा सकी। इस तरह खैरीगढ़ ने नौ अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में तंबौर की टीम ने वॉकओवर के जरिये जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि एवं टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रदीप पुरवार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया और मुकाबले का शुभारंभ किया।
इस दौरान टूर्नामेंट अध्यक्ष अमन साहनी, मशहूर खान, महामंत्री महेश कश्यप, विशाल मौर्य, रामनरेश कश्यप समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।