तिकुनिया मोहाना नदी द्वारा की जा रही कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग बना रहा ईटाें की ठोकर। स
तिकुनिया। मोहाना नदी के विकराल रूप के चलते बांध की कटान तेजी से हो रही है। सिंचाई विभाग ईंटों की ठोकरें बना रहा है।
बांध मार्ग के दक्षिण में ग्राम पंचायत खैरेटिया सहित 50 गांव आबाद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बांध रोड कट गया तो इलाके के लोगों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा।
ग्राम पंचायत खैरेटिया के प्रधान प्रगट सिंह ने बताया कि जब तक बड़े प्रोजेक्ट से काम नहीं होगा, ईंटों की ठोकरें कटान नहीं रोक पाएंगी। ग्राम पंचायत जसनगर के मोजीलाल, रतीराम, मेलाराम चंद्रभाल, रामनारायण और कमलजीत सिंह ने कहा कि यहां वर्ष 1972 से कटान हो रही है।
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग कनक पाल गंगवार ने बताया कि बंदोबस्त पूरा किया जा रहा है। इस समय जो संभव है, उसी पर काम चल रहा है। बांध मार्ग और रेलवे ट्रैक को अभी कोई खतरा नहीं है।