फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद यूरिया की बढ़ी मांग, निजी दुकानों पर वसूल रहे अधिक दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। बारिश होने के बाद यूरिया खाद की डिमांड बढ़ गई है। इफको बाजार पिपरिया धनी स्टेशन पर यूरिया खाद न होने से प्राइवेट दुकानों पर ओवररेटिंग शुरू हो गई है। प्राइवेट दुकानों पर दाम से अधिक मूल्य पर यूरिया खाद बेची जा रही है। समिति पर खाद न मिलने से परेशान किसानों को मजबूरन प्राइवेट दुकान पर महंगी खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान रंजीत सिंह जोहाल के अनुसार वह जब पिपरिया धनी इफको बाजार स्टेशन पर खाद लेने के लिए पहुंचे, तो वहां यूरिया खाद का स्टॉक न होने की वजह से खाद नहीं मिली। इस पर वह प्राइवेट दुकान पर यूरिया खाद लेने पहुंचे तो वहां 266 रुपये वाली 45 किलो की यूरिया बोरी 300 रुपये में दी गई। वहीं किसान हरदयाल सिंह ने भी बताया कि प्राइवेट दुकानों पर 34 रुपये महंगी खाद दी जा रही है। इफको बाजार में यूरिया खाद का स्टाक नहीं बचा है। इफको के वरिष्ठ प्रबंधक एससी मिश्रा ने बताया कि प्रीपोजशनिंग स्टॉक में यूरिया खाद पर्याप्त मात्रा में है, जिसे सहकारी समितियों पर भेजा जा रहा है। इफको के सेंटर पर खाद नहीं है, जहां रैक आने पर भेजा जाएगा। उधर, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि प्राइवेट दुकानों पर खाद खरीदने के दौरान रसीद जरूर लें। अधिक दाम लिए जा रहे हैं, तो इसकी शिकायत करें। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें