गोला के स्टेडियम पर मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। नगर के स्टेडियम पर खेले जा रहे गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों में केन क्लब माल गोदाम और पिपरिया डीह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को शिकस्त देकर बढ़त हासिल कर ली।
बुधवार की रात गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच में कुनाल वॉरियर्स और केन क्लब माल गोदाम के बीच खेला गया। कुनाल वॉरियर्स ने 10 ओवरों में 71 रन बनाए। जबाव में केन क्लब माल गोदाम टीम ने 5 विकेट खोकर आसान जीत दर्ज कराई। इसके बाद खराब मौसम के बीच दूसरा मैच में पिपरिया डीह और टाइगर इलेवन के बीच खेला गया।
टाइगर इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में 75 रन बनाए। जवाब में पिपरिया डीह टीम ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
इस मौके पर कामता सिंह कुशवाहा, मंदीप वर्मा, राजीव अग्निहोत्री, विवेक दीक्षित, कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरी, केके शुक्ल, जोगेश साहनी, कमाल अहमद आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।