फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखो हौसले बुलंद, खुद मिलेंगी मंजिलें

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

अपराजिता में बोले एसपी, चुप्पी तोड़ो बेझिझक बोलो

लखीमपुर खीरी। नारी उदारता, ज्ञान व त्याग की मूर्ति है तो अंधेरों से उजाले की ओर ले जाने का संबल भी, बस जरूरत है कि महिलाएं सजग रहें, सतर्क रहें और किसी भी अत्याचार के खिलाफ बुलंदी से आवाज उठाएं। यह उद्गार एसपी विजय ढुल ने बतौर मुख्य अतिथि युवराज दत्त महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता संगोष्ठी में व्यक्त किए। उन्होंने महिलाओं को बेझिझक अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हौसले बुलंद रखो, तभी मंजिलें मिलेंगी।
विज्ञापन

स्थानीय युवराज दत्त महाविद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में साइबर स्टॉकिंग को मात दे कैसे मजबूत बनें नारियां, विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपराध से बचाव के तरीकों पर छात्राओं ने बढचढ़कर भागीदारी की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि विजय ढुल ने छात्राओं को सोशल मीडिया के बदलते स्वरूप की ओर जागरूक किया। बोले, फेसबुक वॉट्सएप, तथा चैटिंग के एप को डाउनलोड करते समय निर्देशों को बिना पढ़े ही एग्री, एक्सेप्ट जैसे विकल्पों को नहीं चुनना चाहिए। छात्राओं को सकारात्मक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध से जुड़ी हर छोटी बडी शिकायत को जरूर उठायें, क्योंकि अपराधी का मनोबल चुप्पी से बढ़ता जाता है।
महिला एवं बाल कल्याण विभाग की ओर से संचालित वन स्टाप सेंटर की मैनेजर रश्मि चतुर्वेदी ने घरेलू हिंसा, चिकित्सीय और कानूनी सहायता में टोल फ्री नंबर 181 से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी तो काउंसलर विजेता गुप्ता ने ऑनलाइन रहने और सोशल मीडिया के एडिक्ट होने से बचने की सलाह दी, वहीं नासा के मंगल ग्रह पर भेजे गए यान के जरिए मंगल ग्रह पर नाम दर्ज कराने वाली रश्मि त्रिवेदी ने इंटरनेट के माध्यम से बेहतर व सकारात्मक परिणाम का उदाहरण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डीएन मालपानी ने कहा महिलाओं को कमतर नही आंका जा सकता है, साइबर की दुनिया महिलाओं और छात्राओं के लिए दुधारी तलवार की तरह है इसलिए सजग और सतर्कता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन ज्योति पंत ने किया तो विषय प्रवर्तन डा. नूतन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें