फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कबड्डी में कस्तूरबा गांधी, कृषक समाज व वसलीपुर टीम जीती

Sun, 02 Nov 2025 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला खेल महोत्सव में कबड्डी मैच खेलती बालिकाएं । संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद गोला की तरफ से आयोजित गोला खेल महोत्सव में युवाओं ने कबड्डी खेल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में बालक और बालिका वर्ग में कबड्डी खेल प्रतियोगिता हुई। पहले चरण में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय अहमदनगर और रन स्पोर्ट्स क्लब गोला बीच खेले गए पहले मैच में बालिका विद्यालय अहमदनगर 23 -7 अंक से विजई रही। अंडर-19 वसलीपुर और सेंट जॉन्स गोला के खेले गए मैच में वसलीपुर की टीम 40-12 अंक से विजेता रही। इस्लामनगर और चौहान क्लब के हुए मैच में चौहान क्लब टीम 27 -16 अंकों से विजेता रही।
दूसरे चरण में- अंडर-19 फाइनल मुकाबला कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और रन स्पोर्ट्स क्लब गोला के मध्य हुआ। इसमें रन स्पोर्ट ने 28- 14अंकों से विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय अहमदनगर और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बांकेगंज बीच हुए मैच में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय 18 -16 अंक से विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 बालक वर्ग में चौहान क्लब और बसलीपुर के बीच मैच हुआ। इसमें बसलीपुर की 39-19 से विजयी रही। मुख्य अतिथि डॉ. समर्पित वर्मा, उत्कर्ष ललित कला एकेडमी प्रदेश सचिव डॉ. स्मिता तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ दीक्षित आदि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें