फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कपिलश फाउंडेशन ने बनाया 150 घंटे के कवि सम्मेलन का विश्व कीर्तिमान

विज्ञापन
कवि सम्मेलन का विश्व रिकॉर्ड घोषित करते द बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई के जज समीर सिंह। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कपिलेश फाउंडेशन के बैनर तले एकत्र हुए देश के 14 राज्यों के साहित्यकारों ने मंगलवार को फिर नया इतिहास रचा। साहित्यकारों ने चार वर्ष पूर्व के 128 घंटे वाले विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर 150 घंटे अनवरत चलने वाले कवि सम्मेलन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर कई व्यापारिक, राजनीतिक लोग और साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बता दें कि विगत 25 सितंबर को नगर के मोहम्मदी रोड स्थित राॅयल लाॅन में प्रारंभ हुए 150 घंटे तक अनवरत चलने वाले लांगेस्ट कवि सम्मेलन और मुशायरे का मंगलवार को 150 घंटे पूरे होने पर समापन हो गया। इस अवसर पर विश्व रिकॉर्ड दर्ज करने वाली द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दुबई यूएई के जज समीर सिंह और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टेक्सास अमेरिका के जज आलोक कुमार ने पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के बाद नया स्थापित करने का प्रमाण पत्र संस्था की अध्यक्ष शिप्रा खरे और संयोजक यतीश चंद्र शुक्ला, श्रीकांत तिवारी कांत और रविसुत शुक्ल को प्रदान किया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता रवि प्रकाश वर्मा, कांग्रेस नेता सैफ अली नकवी आयोजन स्थल पर पहुंचे और कार्यक्रम की सराहना की। संस्था के पर्यवेक्षक प्रोफेसर विशंभर शुक्ल, अरुणेश मिश्र आदि वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्यामाचरण शर्मा, आर्या शुक्ला, पंकज सिंह दिनकर, राजीव श्रीवास्तव, सुशील त्रिवेदी, नेहा मिश्रा, राम मोहन शुक्ला, प्रखर श्रीवास्तव, संदीप कटियार, ऋषि तिवारी, रेखा बोरा, शिवमंगल मंगल आदि ने काव्य पाठ करके साहित्यिक यज्ञ में अपनी आहुतियां डालीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय तिवारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पार्षद मिश्रा, पलिया व्यापार मंडल के अमित महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें