फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कर्णधार गढ़ते हैं शिक्षक : डीएम

विज्ञापन
गोला में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के सम्मान समारोह में 1500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। डीएम, एसपी ने कहा कि शिक्षक देश के कर्णधार गढ़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन

समारोह मंगलवार की दोपहर नीलकंठ मैदान में समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की अध्यक्षता में हुआ। चिल्ड्रंस एकेडमी के बच्चों ने स्कूली बैंड के साथ अतिथियों की अगवानी की। मुख्य अतिथि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विशिष्ट अतिथि एसपी गणेश प्रसाद साहा, विधायक अमन गिरि, नगर पंचायत मैलानी अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने फूलमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अतिथियों ने समारोह पूर्वक 84 विद्यालयों से 1500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया। डीएम ने शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। संचालन दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने किया। समिति के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना और कोषाध्यक्ष अनुज खरे ने समिति परिचय, अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र गिरि मोंटी, सुरजन लाल वर्मा, सतीश चंद्र गुप्ता, विनोद कुमार वर्मा, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, राजकुमार कनौजिया, डॉ. लखपत राम वर्मा, विश्वनाथ सिंह, प्रोफेसर राम अवतार विश्वकर्मा, संत कुमार बाजपेई, रमाशंकर कटियार, बाबू राम वर्मा, बीए खान आदि मौजूद रहे।

गोला में शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करतीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें