फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राखी की डोर में महंगाई की गांठ

Mon, 10 Aug 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर रा​खियां खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजार में राखियों की खरीदारी शुरू हो गई है, लेकिन चांदी की कीमत बढ़ने से इस बार राखी का बजट भी बढ़ गया है। सोमवार को चांदी का भाव करीब 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पिछले साल इसी दौरान करीब 1.50 लाख रुपये था। यानी एक साल में भाव करीब 86 हजार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा है।
विज्ञापन

चांदी महंगी होने का असर राखियों की कीमत पर भी पड़ा है। बाजार में मेकिंग चार्ज समेत 1.15 ग्राम से 20 ग्राम तक की चांदी की राखियां 400 से 6000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वजन के हिसाब से इनके दाम अलग-अलग हैं।
पिछले साल चार ग्राम की चांदी की राखी मेकिंग चार्ज समेत करीब 600 रुपये में बिक रही थी। इस बार इसी वजन की राखी करीब 1000 रुपये की है। यानी चार ग्राम की राखी पर करीब 400 रुपये का अंतर आया है। चांदी महंगी होने से इस बार ग्राहकों को पहले की तुलना में अधिक बजट रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन



पिछले साल दो से चार ग्राम तक की चांदी की राखियों की मांग अधिक थी। इस बार भी ग्राहक राखियां खरीद रहे हैं, लेकिन कीमत बढ़ने के कारण हल्के वजन की राखियों को प्राथमिकता दी जा रही है।
-शिवम गुप्ता, सराफा कारोबारी
-
इस बार चांदी महंगी होने के कारण ग्राहक कम वजन देखकर राखी खरीद रहे हैं। अभी फिलहाल चार ग्राम तक की राखियां ग्राहक खरीद रहे हैं। राखी की काफी वैराइटी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-हर्ष सेठ, सराफा व्यापारी

शहर के एक शोरूम पर राखियां खरीदते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें