फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यात्रियों की मांग पर बढ़ाई गई कानपुर बस सेवा

Fri, 01 May 2026 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लखीमपुर डिपो से कानपुर के लिए एक और रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। अब तक इस रूट पर केवल एक बस संचालित होती थी, लेकिन दूसरी बस शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले से बड़ी संख्या में लोग कानपुर आते-जाते हैं। हालांकि, यहां से कानपुर के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। पहले यात्रियों को लखनऊ जाकर वहां से बस या ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए करीब एक माह पहले लखीमपुर डिपो से दोपहर 3:30 बजे कानपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई थी। इस बस में यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद अब दूसरी बस भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

नई बस दोपहर 1:30 बजे लखीमपुर से रवाना होती है और लखनऊ होते हुए कानपुर पहुंचती है। वहीं दूसरी बस पहले की तरह दोपहर 3:30 बजे संचालित हो रही है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आगे और सुविधाएं बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें