फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो करोड़ रुपये से धौरहरा में बनेगी कान्हा गोशाला

Fri, 13 Feb 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। नगर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश की समस्या के समाधान के लिए कान्हा गोशाला निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गोशाला के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

गोशाला का प्रस्ताव चेयरमैन नफीस खां की अगुआई में भेजा गया था। अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि गोशाला में शेड, चारा भंडारण, पानी, चिकित्सकीय सुविधा और सोलर लाइट की व्यवस्था होगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
धौरहरा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम ‘सिप्पू’ ने कहा कि सड़कों और बाजार में घूम रहे गोवंश से हादसों का खतरा बना रहता है। गोशाला बनने से पशुओं की देखभाल बेहतर होगी और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें