फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पशु बाजार में आकर्षण का केंद्र बने कालू और लालू

विज्ञापन
बाजार में बकरीद के लिए बिकने आए कालू और लालू नाम के बकरे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बकरीद के मौके पर स्थानीय पशु बाजार में रौनक छाई हुई है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से लोग अपने-अपने हष्ट-पुष्ट और ऊंची नस्ल के सेहतमंद बकरों को लेकर बाजार पहुंच रहे हैं। इस बार बाजार में दो बकरों- कालू और लालू ने अपने आकर्षक अंदाज से सभी का ध्यान खींचा हुआ है।
विज्ञापन


कालू, एक काले रंग का मजबूत बकरा अपनी चमकदार खाल और ताकतवर कद-काठी के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं लालू, लाल रंग और अपनी अनोखी शैली से लोगों को आकर्षित कर रहा था। इन दोनों बकरों की कीमतें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मालिक इन्हें उच्च नस्ल का बताते हुए करीब 25-25 हजार रुपये में बेचना चाहते हैं।
इन बकरों को कैमहरा से रामेश्वर दयाल लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बकरों को उन्होंने खुद पाल पोसकर बड़ा किया है। यह करीब दो साल के हैं। इसी तरह कैमहरा के दीपक भी दो बकरे लेकर आए। यह बकरे सफेद रंग के हैं और काफी खूबसूरत हैं। इस एक बकरे की कीमत 22 हजार रुपये है।
विज्ञापन

दीपक ने बताया कि इन बकरों को वह बहुत प्यार करते हैं, लेकिन बकरीद के लिए इसलिए बेचने आएं हैं क्योंकि यह पुण्य का काम है और कुर्बानी अपनी प्यारी चीज की ही दी जाती है।




बाजार में दस हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक के बकरे मौजूद


बाजार में बकरों की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक देखी गई। बकरीद से पहले बाजार में खरीदारी का उत्साह चरम पर है। ग्राहक न केवल बकरों की सेहत और नस्ल पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि कालू और लालू जैसे खास बकरों को देखकर उत्साहित भी हैं।

बाजार में बकरीद के लिए बिकने आए कालू और लालू नाम के बकरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें