थाना क्षेत्र के कल्लिया रामपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से सोबरन लाल वर्मा के दो बीघा खेत में खड़ा गन्ना जल गया।
बुधवार सुबह शौच के लिए गए किसी व्यक्ति ने बीड़ी पीकर खेत में डाल दी। इससे उनके गन्ने के खेत में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण खेत पर पहुंचे और किसा तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते सिर्फ सोबरन का ही गन्ना जल पाया अन्य किसी के खेत में आग नहीं पहुंच पाई।
भूपतिपुर। नीमगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जर्जर हाईटेंशन बिजली लाइन के तार टूटने से एक किसान के खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गोपालपुर गांव से होकर निकली हाईटेंशन लाइन काफी जर्जर हो गई है। इन जर्जर तारों के टूटने से गोपालपुर गांव के अयूब खां के दो बीघा खेत में लगा गेहूं जलकर राख हो गया। इससे उसका हजारों का नुकसान हुआ है।