फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव आठ अप्रैल को

Wed, 25 Mar 2015 04:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डेलीगेट चुनाव संपन्न होने के बाद डायरेक्टर (संचालक) पदों के लिए गहमागहमी शुरू हो गई है। चुने गए डेलीगेट ही डायरेक्टर पदों के लिए प्रत्याशी होंगे और मतदान में भी डेलीगेट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

एआर कोआपरेटिव आरके सिंह ने बताया कि 26 मार्च से आठ अप्रैल तक डायरेक्टर के चुनाव की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें आठ अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसके बाद नौ अप्रैल को सभापति/उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव परवस्तनगर में डेलीगेट का चुनाव जीतने के बाद कुछ लोगों ने तमंचों से कई राउंड हवाई फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को दी गई तहरीर में श्रीपाल सिंह ने कहा है कि उसका भाई ओमप्रकाश डेलीगेट का चुनाव हार गया था। रात साढ़े नौ बजे के करीब गांव के शान मोहम्मद, संजीव कुमार, जान मोहम्मद ने देशी तमंचों से कई राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

तेज हुईं गन्ना समिति चुनाव की सरगर्मियां
गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति में डेलीगेट का चुनाव हो जाने के बाद अब संचालक पद के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गई है। निर्वाचित डेलीगेटों के यहां संभावित संचालक पद के  दावेदार दस्तक देने लगे हैं। स्थानीय सहकारी गन्ना विकास समिति में संचालक मंडल के पद महत्वपूर्ण माने गए हैं। यहां की समिति के संचालक मंडल से केन ग्रोवर्स नेहरू महाविद्यालय के कार्यों का संचालन होता है इसलिए संचालकों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। निर्विरोध चुने गए डेलीगेटों को गन्ना समिति में प्रमाण पत्र दिए गए हैं। विजयी हुए डेलीगेट अपने क्षेत्र से संचालक का पद हथियाने के लिए हर संभव कोशिश में लग गए हैं। अब तक हर क्षेत्र से तमाम प्रत्याशियों के खड़े होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें