फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाडूंड गांव के पास गन्ने के खेतों में दिखा बाघ, अफरातफरी

Fri, 11 Dec 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर रेंज अंतर्गत कालाडूंड गांव के पास खेतों में बाघ दिखने से कालाडूंड और आसपास के गांवों में अफरातफरी मच गई। सुबह जब गांव के लोग खेतों में गए तो उन्हें एक गन्ने के खेत के पास बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ पास के गन्ने के खेत में घुस गया। जल्दी ही यह खबर पूरे गांव में फैल गई। तमाम ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर गन्ने के खेत को घेर लिया। सूचना पाकर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना डीएम समेत वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

वन विभाग ने मौके पर जाकर बाघ की तलाश की लेकिन कहीं भी बाघ के पग मार्क न दिखने से वनकर्मी असमंजस की स्थिति में हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों के बताए अनुसार वन विभाग की टीम ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर रवींद्र सक्सेना, फारेस्टर रवि चंद्र सचान, फारेस्ट गार्ड जोगेंद्र सिंह, विनोद मिश्र, अशोक शुक्ला, रविकांत वर्मा, धनीराम वर्मा, उमेश और अभिषेक वर्मा शामिल रहे।
फारेस्ट गार्ड रविकांत ने बताया कि मौके पर कहीं भी बाघ के पगमार्क नहीं मिले हैं फिर भी एहितियातन खेतों में अकेले न जाने और मवेशियों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें