फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऑनलाइन रजिस्टरों के विरोध में मुखर जूनियर शिक्षक संघ

Sun, 02 Nov 2025 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष  विनोद मिश्रा। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक में 24 नंवबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित होने वाले आंदोलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता, डिजिटलाइजेशन, ऑनलाइन उपस्थिति और मोबाइल एप आधारित रजिस्टर प्रणाली के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज अब अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 जुलाई 2024 को हुए समझौते के अनुसार जब तक गठित समिति का निर्णय नहीं आता, तब तक कोई भी शिक्षक डिजिटल उपस्थिति नहीं देगा। यदि किसी शिक्षक का वेतन रोका गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश त्रिवेदी ने कहा कि संगठन की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है और हर शिक्षक को निडर होकर संघर्ष में शामिल होना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 24 नंवबर को जंतर मंतर पर शिक्षक एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन करेंगे। छाउछ में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
विज्ञापन


बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष भार्गव ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें