फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में चर रही गाय को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शनिवार की शाम गंगापुर गांव के उत्तर कठिना नदी के रपटा पुल पर बाघ ने गाय को निवाला बना लिया। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक यातायात बंद रहा। उधर, झारा परेली गांव के मध्य बाघिन दो शावकों संग डुबकी तालाब की झाड़ी में बैठी देखी गई। प्रधान की सूचना पर महेशपुर रेंज के वनकर्मी, गोला विधायक अरविंद गिरि, एसओ हैदराबाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाघ के मौजूद होने, गाय का अधखाया शव देखा और पगचिह्न मिलने की भी पुष्टि की है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 4.30 बजे गंगापुर गांव के उत्तर में कठिना नदी के कटरा घाट पर बने रपटा पुल के पास बाघ ने विश्राम के खेत में चर रही गाय को निवाला बना लिया। बाघ को शव खाता देख सुंदरपुर से संसारपुर जाने वाली सड़क पर कई घंटे तक यातायात ठप रहा। प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामप्रसाद, राजेश कुमार, बाघ मित्रों ने शोर मचाकर बाघ को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाया। जिन्होंने गाय का अधखाया शव, बाघ के पगचिह्न मिलने की पुष्टि कर बताया कि बाघ अभी गन्ने में है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है।
उधर शनिवार की शाम दो शावकों संग झारा, परेली गांव के बीच डुबकी तालाब पर आया बाघ काफी देर झाड़ी में बैठा रहा। जिसे राहगीरों, ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते वहां झारा, परेली के तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रधान बिजेंद्र पटेल की सूचना पर गोला विधायक अरविंद गिरि, एसओ धर्मदास सिद्धार्थ, वनकर्मी श्यामकिशोर शुक्ला, रामनरेश वर्मा, जगदीश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख बाघ गन्ने में घुस गया। जिसकी पुष्टि वनकर्मियों ने की है। 20 दिनों से दहशत का पर्याय बने बाघ की समस्या को गंभीरता से लेकर विधायक ने डीएफओ समीर कुमार और रेंजर मोबीन आरिफ को फोन कर बाघ को शीघ्र पकड़वाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बाघ को ट्रैंकुलाइज करने की कार्रवाई अधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, गन्ने की छिलाई समूह बनाकर करने, तालाब पर शौंच न जाने, बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने को कहा है।
विज्ञापन

मोबीन आरिफ,रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें