फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलेरा में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदनचौकी। दुधवा नेशन पार्क से निकले जंगली हाथियों के झुंड ने थारू गांव बलेरा के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। कई बीघा धान की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थारू क्षेत्र के बलेरा गांव निवासी किसान हरि पुत्र गंथू, नेकीराम पुत्र मंशा, वसुदेव पुत्र सुखराम, रघुनाथ सहित कई किसानों की धान की फसल को जंगली हाथियों के झुंड ने रौंद डाला। झुंड में 24 से अधिक हाथी थे। सबसे अधिक नुकसान किसान हरि को हुआ है। किसान हरि ने बताया कि सर्वे के बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिलता है जबकि कई बार जंगली हाथी उसकी फसलों को रौंद चुके हैं, लेकिन विभाग ने उसे आज तक मुआवजा नहीं दिया। पिछले साल भी खेत में खड़ी फसल की रखवाली के समय हाथियों से जान बचाकर भागने में उसकी बहु का हाथ टूट गया था। हाथियों ने उसकी बोरिंग व इंजन तोड़ डाला था, लेकिन वन विभाग से कोई मुआवजा नहीं मिला था। किसानों का कहना है कि थारू बाहुल्य क्षेत्र के किसान जंगली जानवरों से काफी परेशान हैं। किसानों ने वन विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें