फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम प्रभु के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 01 Mar 2016 07:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मारवाड़ी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में कोलकाता से आए भजन गायक राजू मेहरा और अनिल शर्मा ने भजनों के माध्यम से श्याम प्रभू का गुणगान किया। यहां रातभर श्रद्धालु श्याम प्रभु के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

यहां मंदिर को भव्य झालरों और फूलों से सजाया गया। श्याम प्रभु के दर्शन के लिए श्रद्धालु की लंबी कतार लगी रहीं। यहां भजन संध्या की शुरुआत अनिल शर्मा ने श्री गणेश वंदना और बजरंग बली के आह्वान से की। यहां राजू मेहरा ने ‘एक तमन्ना है मेरी बाबा’ और ‘भक्त के वश में हैं भगवान’ जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्याम प्रभु की भक्ति रस से भिगोया। यहां भजनों पर महिलाओं की टोलियों ने जमकर नृत्य किया। इससे पूर्व वार्षिकोत्सव में श्याम प्रभु का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के दर्शन किए। देररात तक चली भजन संध्या का समापन शयन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भजन संध्या में गोला, बहराइच, पलिया और सीतापुर सहित विभिन्न शहरों से श्याम प्रभु के भक्त आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें