इलाके के नौसर जोगी गांव में एक तालाब में दो मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। देर शाम को मगरमच्छ बस्ती के किनारे पहुंच गया था, जिसे बाद में लोगों ने तालाब तक ढकेल कर पहुंचाया।
भीरा थाना क्षेत्र के नौसरजोगी गांव के नयापुरवा मोहल्ले के उत्तर में एक तालाब है, इस तालाब में बरौंछे का पानी आ जाता है। तालाब से कुछ दूरी पर रिहायशी मकान बने हैं, शनिवार देर शाम को एक छोटा मगरमच्छ बस्ती के किनारे दिखाई देने से लोग डर गए। बाद में इस मगरमच्छ को डंडों से ढकेल कर तालाब में पहुंचा दिया गया। तालाब में लोगों ने दो मगरमच्छ देखने का दावा किया है।