लीड
अबूझ मुहूर्त पर 12 करोड़ के गहने
और पांच करोड़ के बिक गए वाहन
अक्षय तृतीया पर लोगों ने खूब खरीदा सोना-चांदी और डायमंड के सेट
- देर रात तक सराफा की दुकानों पर उमड़ती रही खरीदारों की भीड़
- ईद के साथ सहालग का सीजन कारोबार के लिए हुआ वरदान साबित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर लोगों ने खूब खरीदारी की। किसी ने कार खरीदी तो किसी ने मन पसंद दो पहिया वाहन। उधर, सराफा की दुकानों पर महिलाओं ने स्वर्ण आभूषण से लेकर डायमंड सेट खरीदा। बेहद शुभ मुहूर्त पर ऑटो एवं चार पहिया वाहन के शोरूम से लेकर सराफा की दुकानों पर दिन भर भीड़ उमड़ती रही। शोरूम पर ग्राहकों की उमड़ती भीड़ से 12 करोड़ का सराफा और पांच करोड़ का दो व चार पहिया वाहन कारोबार होने का अनुमान है।
सहालगी सीजन में अक्षय तृतीया एवं ईद एक ही दिन होना बाजार के लिए सौगातों वाला रहा। सुबह से रात तक सराफा की दुकानों से लेकर दो और चार पहिया वाहनों के शोरूम पर खरीदार उमड़ते रहे। किसी ने बाइक खरीदी तो किसी ने स्कूटी। उधर, चार पहिया वाहनों के शो रूम में लग्जरी कारें लोगों की पहली पसंद रहीं। हर किसी ने क्षमता के अनुसार वाहन खरीदकर अपने सपने साकार किए। उधर, सबसे ज्यादा रौनक सराफा की दुकानों पर रही। लोगों ने सोने, चांदी से लेकर हीरे आदि के गहने और सेट खरीदे। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सबसे महंगा 15 लाख का सोने का हार और 10 लाख का डायमंड सेट बिका। सराफा कारोबारियों के अनुसार दो साल बाद इस दिन जमकर खरीदी हुई। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को करीब 12 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
3 एलकेएच 14
15 लाख का स्वर्ण सेट और 10 लाख का बिका हीरे का हार
सराफा कारोबारियों के मुताबिक इस बार सोने और हीरे के लाइट वेट एवं फैंसी गहनों को महिलाओं ने हाथों हाथ लिया। इसमें अंगूठी, चेन, गले के हार, कान के झाला एवं हीरे का सेट शामिल रहे, जबकि चांदी में पायल एवं बिछिया खूब बिकी। अक्षय तृतीया के दिन सबसे महंगा करीब 10 लाख का हीरे का हार और करीब 15 लाख का स्वर्ण सेट बिका। इसके अलावा 50 हजार से लेकर ढाई से तीन लाख की कीमत के तमाम आइटम बिके।
नॉन ब्रांडेड गहने छह करोड़
ब्रांडेड गहने तीन करोड़
डायमंड गहने दो करोड़
चांदी गहने एक करोड़
कुल 12 करोड़
3 एलकेएच 15
100 से अधिक दो पहिया वाहन
और करीब 25 चार पहिया बिके
अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर मंगलवार को वाहनों के शोरूम पर दिन भर भीड़ रही। किसी ने दो पहिया वाहन खरीदा तो किसी ने चार पहिया खरीदकर सपनों को साकार किया। अबूझ मुहूर्त पर 100 से अधिक दो पहिया वाहन और करीब 25 चार पहिया वाहन की बिक्री हुई। इससे जिले में वाहन कारोबार ढाई से तीन करोड़ होने का अनुमान है।
3 एलकेएच 17
कोरोना संक्रमण काल के दो साल बाद इस बार अक्षय तृतीय पर खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। सहालगी सीजन और दूसरा ईद और अत्यधिक शुभ मुहूर्त पर काफी अच्छा लगभग 12 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।
- आलोक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लखीमपुर
3 एलकेएच 19
अक्षय तृतीया, ईद के साथ सहालग का सीजन होना सर्राफा कारोबार के लिए वरदान साबित हुआ। पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण सर्राफा व्यापार बेहाल था, लेकिन इस बार उम्मीद से बढ़कर कारोबार हुआ।
- द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, संरक्षक, सराफा कमेटी गोला
3 एलकेएच 32
कोरोना के कारण पिछले दोनो साल अक्षय तृतीय पर कारोबार प्रभावित रहा। मगर, इस बार कोरोना का साया न होने और सहालग के सीजन में ईद एवं अक्षय तृतीया एक ही दिन होने से कारोबार को गति मिली है।
- ईशान, सराफा व्यापारी