फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थाने के पास घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाने से मात्र एक किलोमीटर दूरी पर गांव फरधान में शनिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने 90 हजार की नकदी और चार लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कैमहरा मार्ग स्थिति गांव फरधान थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर है। इसी गांव के निवासी मनोहर लाल के यहां मकान के पीछे से घर में घुसे चोरों ने तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे बक्से और अलमारी का लाकर तोड़ दिया। बक्सों और आलमारी में रखे नब्बे हजार नकद समेत लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। मनोहर लाल ने बताया वह घर के बाहर सोये हुए थे।
उनके तीनों बेटे तीर्थराज, अरुण कुमार एवं हरेराम परिवार सहित छत पर सो रहे थे। रात करीब तीन बजे उनकी पत्नी धनदेवी छत से उतर कर नीचे आईं, तो कमरों के गेट खुले देख दंग रह गईं। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। सूचना पर हलका दरोगा को मौके पर भेजा, घटना संदिग्ध लग रही है,जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें