फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जेई सस्पेंड, दो अन्य पर भी कार्रवाई

Sun, 17 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सिकंदराबाद विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के रायपुर गांव में डबल पोल पर चढ़कर लाइन सही करने के दौरान संविदाकर्मी महेश गुप्ता की मौत के मामले में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन

मामले में जेई डीएन चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एसएसओ समेत अन्य कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
नीमगांव थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी महेश की बृहस्पतिवार रात डबल पोल पर फेज सही करने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद विभाग ने सिकंदराबाद उपकेंद्र पर अर्जुन सिंह को नए जेई के रूप में तैनात किया है। उन्होंने शनिवार को उपकेंद्र पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को उपकेंद्र से स्टाफ नदारद रहने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे नाराज ग्रामीण पावर हाउस पहुंच गए। सूचना पर अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार और चौकी प्रभारी सिकंदराबाद बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
अधिशाषी अभियंता अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि तकनीकी फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और शाम तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए। जेई डीएन चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसएसओ समेत तीन कर्मियों की सेवा समाप्त करने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें