फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर गरजी नगर पालिका की जेसीबी

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने से अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
विज्ञापन
हीरालाल धर्मशाला से रेलवे स्टेशन हटा रहा अतिक्रमण
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। नगर पालिका प्रशासन ने फिर से अतिक्रमण पर जेसीबी चलानी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को हीरालाल धर्मशाला चौराहा से रेलवे स्टेशन के सामने टैक्सी स्टैंड तक अवैध होर्डिंग्स, खोखे आदि हटवाए गए।
शासन के निर्देश पर हर अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ हीरालाल धर्मशाला चौराहा से रेलवे स्टेश्न के निकट टैक्सी स्टैंड तक सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स, खोखे आदि हटवा दिए। नगर पालिका की इस कार्रवाई से पटरी दुकानदारों में जहां नाराजगी है तो वहीं आम नागरिकों में खुशी है। नगर पालिका का यह अभियान पिछले कुछ दिन से रुक रुक जारी है। ईओ आरआर अंबेष ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा। फुटपाथ आदि पर अवैध रूप से काबिज दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें।
विज्ञापन


दुकानदार खुद हटाने लगे अतिक्रमण
नगर पालिका की जेसीबी आती देखकर पटरी दुकानदारों में खलबली मच गई। फुटपाथ आदि पर काबिज दुकानदारों ने जेसीबी के प्रकोप से बचने के लिए स्वयं ही अपने खोखे और ठेले हटाने शुरू कर दिए। पालिका की इस कार्रवाई से पटरी दुकानदारों में रात तक अफरातफरी मची रही।

गोला में तहसील प्रशासन ने हटवाया भद्र कुंड तालाब से कब्जा
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मध्य भद्र कुंड तालाब को तहसील प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने अस्थायी निर्माण हटाकर पक्का अवैध निर्माण कराने वाले कब्जेदारों के खिलाफ बेदखली की कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार की शाम तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता राजस्व, नगर पालिका और पुलिस कर्मियों के साथ टीम लेकर पहुंचे। तहसील प्रशासन को मौके पर साथ अवैध पक्के मकान बने मिले। तहसीलदार ने अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कराने वाले इकलाख अली, पिंकी गुप्ता, विनोद कुमार, मनोज कुमार, पप्पू वर्मा, जितेंद्र वर्मा, राजेश रस्तोगी के खिलाफ बेदखली की कार्रवाई के निर्देश देते हुए अस्थायी निर्माण हटवाना शुरू कर दिया है।
तहसीलदार ने बताया कि यह कार्यवाही कई दिन चलेगी। अवैध कब्जे दारू के खिलाफ 67/1 की कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर लेखपाल जयप्रकाश वर्मा, कमल सिंह, लालचंद यादव, शशि तोमर एसआई संजीत पवार आदि मौजूद रहे। बताया गया कि मामले में हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से सीएम से शिकायत की गई थी।

पहले भी हुए प्रयास, लेकिन नहीं हो पाया कब्जा मुक्त भद्र कुंड
वर्ष 2012-13 में तत्कालीन एसडीएम आईएएस शंभू कुमार, वर्ष 2015-16 में तत्कालीन एसडीएम योगानंद पांडे, उसके बाद एसडीएम अखिलेश यादव ने भद्र कुंड तालाब की पैमाइश करा कर कब्जा मुक्त कराने के लिए हदबंदी कराई थी। उसके बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया और भद्र कुंड पर लोगों का कब्जा बरकरार रहा।

ग्राम मूडी में खेल के मैदान को कब्जा मुक्त कराया
धौरहरा। एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह के निर्देशन में राजस्व टीम ने ग्राम मूडी में खेल के मैदान को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस भूमि पर रामवृक्ष पुत्र सत्य चरण निवासी खैरापुरवा ने अपनी झोंपड़ी डालकर कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों की मौजूदगी में जेसीबी से हटवा दिया गया। साथ ही ग्राम भूड़ा में खलिहान और आबादी की भूमि से भी अवैध कब्जा हटवाया गया। अवैध कब्जेदारों को निर्देशित किया गया कि यदि उनके द्वारा पुन: उक्त ग्राम समाज व अन्य शासकीय भूमि पर कब्जा किया जाता है तो प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा कर शासन के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें