लखीमपुर खीरी। जेईई एडवांस की परीक्षा में शहर के छात्र प्रखर वर्मा व जसमन सिंह छाबड़ा अपने पहले ही प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है और जिले का गौरव बढ़ाया है। जसमन व प्रखर की इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
दोनों की सफलता की यह साबित करती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और लगातार मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उत्कृष्ट सफलता हासिल की जा सकती है। इन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और शिक्षकों के आर्शीवाद से यह सफलता मिली है। पंजाबी कॉलोनी निवासी छात्र जसमन सिंह छाबड़ा ने आल इंडिया 3905 की रैंक प्राप्त की है। संवाद
जसमन सिंह छाबड़ा