फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उफनाई जमुआरी नदी, पुलिया जलमग्न

Tue, 01 Sep 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जमुआरी नदी के पुल से जान जोखिम में डाल निकल रहा राहगीर। सवाद
विज्ञापन
फरधान। लगातार बारिश से जमुआरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। गोला-लखीमपुर मार्ग से परसेहरा बुजुर्ग को जोड़ने वाली पुलिया पूरी तरह जलमग्न हो गई है। पुलिया पर दो से तीन फीट पानी बहने से आवागमन ठप है।
विज्ञापन

पुलिया पर पानी भरने से फरधान कस्बे के कॉलेज और परिषदीय विद्यालय सिकटिहा में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों की आवाजाही बंद हो गई है। शंकरपुर, जगन्नाथपुर, फत्तेपुर, मनिकापुर, परसेहरा बुजुर्ग, बेलबुढ़ी और रतनापुर समेत गांवों के बच्चे इसी रास्ते से फरधान इंटर कॉलेज आते हैं।
गोला, फरधान और लखीमपुर आने-जाने वाले राहगीर गहरे पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं। बाइक सवारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई बाइक पानी में बंद हो जा रही हैं। चार पहिया वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

परसेहरा बुजुर्ग निवासी सतनाम सिंह, प्रताप सिंह, अनुराग सिंह, इरफान अली और अनूप सिंह ने बताया कि हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है। इसके बावजूद पुलिया को ऊंचा नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिया ऊंची कराने, तत्काल जल निकासी और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें