छोटी काशी में बुधवार को शिव त्रयोदशी और चतुर्दशी पर्व होने के कारण श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। कांवड़ियों और भक्तों के जयकारों से यहां की सड़कें पूरे दिन गूंजती रहीं।
सुबह से ही घंटानिनाद, जयकारों और कीर्तन की ध्वनि से लोगों की आंखें खुल गईं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने प्राचीन गोकर्णनाथ शिव मंदिर में भोले बाबा के दर्शन कर दूध, गंगाजल, फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि से अभिषेक कर उन्हें भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की। दानपुण्य कर बहुत से भक्तों ने गोकर्ण तीर्थ पर भगवान नारायण की कथा सुनी।