जायसवाल समाज ने भगवान सहस्त्रार्जुन जयंती धूमधाम से मनाई। इसमें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जायसवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि कपिल जायसवाल, रेखा जायसवाल, अशोक गुप्ता, रोहित जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जायसवाल ने की। कार्यक्रम में समाज के बच्चों और कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने सुमित जायसवाल को युवा जायसवाल समाज का जिला प्रभारी मनोनीत किया। उनका माल्यार्पण करने के साथ समृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दशहरा मेला में श्रवण कुमार पुरस्कार से सम्मानित अमित गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मनोज जायसवाल ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने के लिए समाज के लोगों से सहयोग मांगा। बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोगों ने सहयोग धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन महेश जायसवाल ने किया। इस मौके पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में बैजनाथ जायसवाल, देशराज, प्रशांत, मनोज, अमरदीप, रमाकांत, अनिल, अनिरुद्ध, आशीष, ओम प्रकाश, अवध किशोर, सर्वेश नवीन, राजेश, रेनू, रश्मि, अनिता, डॉ. राम चंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
उधर हैहय वंशीय कसेरा, ठठेरा, ताम्रकर समाज ने अपने पूर्वज सहस्त्रार्जुन जयंती दुर्गे मंदिर ओयल में मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार कसेरा, विशिष्ट अतिथि सुनील कसेरा मौजूद थे।
बैठक को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार कसेरा ने कहा कि कसेरा समाज को आज तक राजनीतिक लाभ नहीं मिला। आज वक्त आ गया है कि हमारे समाज के लोग एक मंच पर आकर संगठन को मजबूत करें।
मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि समाज के एकजुट होने की आवश्यकता है तभी समाज उन्नति कर सकेगा। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश, राधेश्याम, वीरेंद्र कुमार, नीरज ने कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। इस मौके पर प्रेम प्रकाश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।