फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी का बेहतर विकल्प बन सकता है गुड़ पाउडर

Tue, 02 Mar 2021 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
फूल झाड़ू का चूरा, गुड़ का शीरा और पत्थर का पाउडर, जीरा बनाने के लिए रखा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य गुड़ महोत्सव में खीरी का प्रतिनिधित्व करेंगे, सात गुड़ उद्यमी लखनऊ में 6 से 7 मार्च तक लगेगी गुड़ उत्पादों की प्रदर्शनी 

लखीमपुर खीरी। एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल जनपद का गुड़ लखनऊ में अपना जलवा दिखाएगा। दो दिवसीय राज्य गुड़ महोत्सव में जनपद के सात उद्यमी प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। इस बार गुड़ के पाउडर का स्टाल धूम मचाएगा, ऐसी संभावना खांडसारी विभाग के अधिकारी जता रहे हैं। उनका कहना है कि सेमरिया निवासी पलजिंदर कौर का यह अनूठा प्रयोग है।

विज्ञापन



जनपद में चीनी उद्योग के अलावा क्रशर प्लांट और कोल्हू उद्योग भी अपनी जड़ें जमा चुका है। करीब दो हजार कोल्हुओं पर गुड़ और राब का उत्पादन किया जा रहा है। लाखों किसानों के साथ ही हजारों मजदूरों को गुड़ उद्योग से रोजगार मिल रहा है। ऐसे में खीरी के गुड़ को राज्य स्तर पर होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने का मौका पहली बार मिलने जा रहा है।


पिछले वर्ष 2020 में कोरोना संकट के चलते गुड़ महोत्सव को स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष भी फरवरी में महोत्सव को एक बार टाला जा चुका है, जिसके बाद नए कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कठौता चौराहा रोड, विभूति खंड गोमतीनगर लखनऊ में 6 और 7 मार्च 2021 को महोत्सव होगा। इसमें जिला उद्योग केंद्र से चयनित उद्यमी बलजीत सिंह निवासी वसेगापुर, नईम निवासी गौरिया, अमरदीप सिंह निवासी खमरिया फार्म और चेतनवीर सिंह निवासी मकसोहा अपने गुड़ उत्पादों के स्टाल प्रदर्शनी में लगाएंगे।
विज्ञापन



वहीं खांडसारी विभाग के माध्यम से गुलशेर निवासी शमसेरनगर, मनीष वर्मा निवासी ताजपुर भैठिया और पलजिंदर कौर निवासी सेमरिया भी अपने स्टाल लगाने गुड़ महोत्सव में जाएंगी। इसमें सेमरिया निवासी पलजिंदर कौर ने गुड़ पाउडर का उत्पादन शुरू किया है, जिसे चीनी की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। विभिन्न तरह की बीमारियों में चीनी के प्रयोग पर डॉक्टरों द्वारा लगते प्रतिबंध से परेशान लोगों के लिए गुड़ पाउडर उपयोगी साबित हो सकता है।
 

ब्रांड नाम से गुड़ उत्पादों को बाजार में उतारने की तैयारी

खांडसारी अधिकारी सीएम उपाध्याय ने बताया कि गुड़ उत्पादों को अभी तक ब्रांड नाम से नहीं तैयार किया गया है और न ही पैकिंग की व्यवस्था है। इससे परंपरागत तरीके से ही गुड़ की खपत हो रही है और दूसरे राज्यों में भी जनपद से गुड़ सप्लाई किया जाता है।

अब कुछ कोल्हू मालिक गुड़ और गुड़ पाउडर की पैकिंग करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए पंजीकरण, लाइसेंस की प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द ही कुछ कारोबारी गुड़ को पैकिंग में ब्रांड नाम से बाजार में उतार सकते हैं, इससे गुड़ उद्योग नई ऊंचाई छूएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें