फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सरसों के खेत में मिला सियार का शव

Sun, 04 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। रमुआपुर गांव के पास सरसों के खेत में रविवार को सियार का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग में गोला पूर्वी रेंज से सटे गांव के पास शनिवार सुबह खेतों की देखभाल करने किसान प्रेम कुमार गए थे। सरसों के खेत में उन्हें एक सियार का शव पड़ा दिखाई दिया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची वन कर्मियों की टीम मौके पर जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर रेंज परिसर लाई।
डीएफओ संजय बिश्वाल के निर्देश पर दो पशु चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पैनल में दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा और गोला पशु चिकित्सालय के डिप्टी सीवीओ डॉ. अमित कात्यान शामिल रहे। शेड्यूल वन के प्राणी की मौत होने के बाद एनटीसीए की गाइडलाइन के मुताबिक वनाधिकारियों की मौजूदगी में शव को जला दिया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें